Type Here to Get Search Results !

वर्ष 2021 के बाद उच्चीकृत स्कूलों का ब्योरा तलब, सभी बीएसए को सोमवार तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश

Sir Ji Ki Pathshala

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) से वर्ष 2021 के बाद हाईस्कूल या इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत हुए स्कूलों का पूरा ब्योरा तलब किया है। इसके लिए सभी जिलों को निर्धारित प्रारूप में जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामता राम पाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती-2021 के संशोधित परीक्षा परिणाम में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में उच्चीकृत विद्यालयों की स्थिति स्पष्ट करना आवश्यक है।

UP Basic Education News: UP Teacher Recruitment 2021

दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका संख्या 1966/2026 (राम कुमार भारद्वाज बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य) में 19 फरवरी 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में यह जानकारी मांगी गई है। अदालत के निर्देशों के तहत उन विद्यालयों का चिन्हांकन किया जाना है, जो भर्ती विज्ञापन के बाद हाईस्कूल या इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत हो चुके हैं।

इसी क्रम में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वर्ष 2021 के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत हुए अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों की सूची निर्धारित प्रारूप में निदेशालय की ई-मेल आईडी पर भेजें। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पद के लिए विज्ञापित विद्यालयों की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

बताया गया है कि यह जानकारी पहले तीन दिनों के भीतर मांगी गई थी, लेकिन होली पर्व के कारण अब जिलों को अतिरिक्त समय देते हुए सोमवार तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Top Post Ad

Bottom Post Ad