Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

चर्चित शिक्षक आत्महत्या मामले में फरार निलंबित BSA और लिपिक पर इनाम घोषित, सरगर्मी से तलाश जारी

Sir Ji Ki Pathshala

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के चर्चित शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 12 दिनों से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहीं देवरिया की निलंबित बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शालिनी श्रीवास्तव और उनके लिपिक संजीव सिंह की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। गोरखपुर एसएसपी ने दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

Suspended BSA Shalini Srivastava News

​दबिश के लिए चार टीमें गठित

​पुलिस प्रशासन इन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। जानकारी के अनुसार, पुलिस की चार विशेष टीमें प्रयागराज, लखनऊ, बलिया और देवरिया जिलों में सक्रिय हैं

​इन सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी पिछले करीब दो सप्ताह से पुलिस को चकमा देने में सफल रहे हैं।

​क्या है पूरा मामला?

​यह मामला शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह द्वारा की गई खुदकुशी से जुड़ा है। आरोप है कि विभाग के उच्च अधिकारियों और लिपिक के मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर शिक्षक ने आत्मघाती कदम उठाया था। घटना के बाद से ही विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए BSA को निलंबित कर दिया था।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT