Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

जनगणना 2027 की तैयारी तेज: प्रशिक्षण, नियुक्ति और फील्ड कार्य की समय-सारिणी जारी

Sir Ji Ki Pathshala

भारत में होने वाली जनगणना 2027 की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना और समय-सारिणी जारी की गई है। इसमें जिला स्तरीय प्रशिक्षण से लेकर गणनाकर्ताओं के प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण और फील्ड कार्य तक के सभी चरण शामिल किए गए हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा

जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए कई चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे—

  • मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण: 16 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 (आवासीय मोड में भोपाल में)
  • फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण: 30 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 (जिला स्तर पर)
  • गणनाकर्ता और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण: 13 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026

इसके अतिरिक्त प्रत्येक टीएल बैठक में जनगणना 2027 की तैयारी पर चर्चा की जाएगी तथा जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक प्रति माह आयोजित की जाएगी।

मकान सूचीकरण और गणना का कार्यक्रम

कार्यक्रम के अनुसार जनगणना का प्रारंभिक चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (Self Enumeration) से होगा, जो 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

इसके बाद मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का फील्ड कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक पूरा किया जाएगा।

2027 में होगी वास्तविक जनसंख्या गणना

जारी निर्देशों के अनुसार जनसंख्या की वास्तविक गणना फरवरी 2027 में की जाएगी, जिसकी संदर्भ तिथि 01 मार्च 2027 को रात 12 बजे (00:00 बजे) निर्धारित की गई है।

इस विस्तृत योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक सटीक, डिजिटल और व्यवस्थित बनाना है, ताकि देश की जनसंख्या से जुड़ा विश्वसनीय डेटा प्राप्त किया जा सके।

जनगणना 2027 कार्यक्रम की समय-सारिणी

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT