Type Here to Get Search Results !

मिड-डे मील के लिए सिलेंडर की किल्लत की खबर पड़ी भारी: वाराणसी में प्रधानाध्यापक सस्पेंड, सहायक अध्यापक को नोटिस

Sir Ji Ki Pathshala

वाराणसी के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए गैस सिलेंडर की किल्लत और लकड़ी पर खाना पकाए जाने की खबर मीडिया में आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय ककरहिया के प्रधानाध्यापक श्री जितेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जाँच में पाया गया कि प्रधानाध्यापक ने गैस एजेंसी से संपर्क करने पर यह बयान दिया था कि "माह में केवल एक ही बुकिंग की जायेगी तथा सिलिंडर देने से इन्कार कर दिया गया" और इसी वजह से विद्यालय में लकड़ी से मिड-डे मील बनवाया गया। विभाग ने इसे शासन की छवि धूमिल करने वाली लापरवाही और स्वेच्छाचारिता माना है।

​इसी प्रकरण में प्राथमिक विद्यालय बच्चोंव के सहायक अध्यापक श्री रूपेश राय को भी 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मीडिया में यह वक्तव्य प्रकाशित करवाया कि "एजेन्सी के पास पर्याप्त गैस है लेकिन नये आदेश की वजह से महीने में एक सिलिण्डर ही दे सकते हैं।" विभाग ने इस बयान को सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के विरुद्ध माना है। सहायक अध्यापक को निर्देशित किया गया है कि वे दो कार्य दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में प्राप्त कराएं, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कठोर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।


varanasi-school-mid-day-meal-cylinder-shortage-teacher-suspended



Top Post Ad

Bottom Post Ad