उन्नाव। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उन्नाव द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखंड बीघापुर के प्राथमिक विद्यालय शिवगंज के युग्मन (मर्जर) संबंधी पूर्व में की गई कार्यवाही को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में 18 फरवरी 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के तहत प्राथमिक विद्यालय शिवगंज (विकासखंड बीघापुर) का युग्मन प्राथमिक विद्यालय सादेमऊ के साथ प्रस्तावित किया गया था।
हालांकि, खंड शिक्षा अधिकारी बीघापुर की आख्या (दिनांक 01.11.2025) तथा शासन के पत्र दिनांक 27.08.2025 में निहित प्रावधानों के परीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी उन्नाव की अनुमोदन प्राप्ति के बाद अब उक्त युग्मन की कार्यवाही को निरस्त (अप्रभावी) कर दिया गया है।
नए आदेश के अनुसार प्राथमिक विद्यालय शिवगंज पूर्व की भांति स्वतंत्र रूप से संचालित होगा। युग्मन (मर्जर) की प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।


Social Plugin