Type Here to Get Search Results !

Breaking News : स्कूलों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान

Sir Ji Ki Pathshala

Breaking News : स्कूलों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान

✅ UP BREAKING: स्कूलों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान

गोरखपुर में एकता पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के स्कूलों के लिए बड़ा एलान किया।


CM Yogi Adityanath


सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालयों में ‘वंदे मातरम्’ का नियमित व अनिवार्य गायन सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं, और ‘वंदे मातरम्’ हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे हो चुके हैं और इसे बदलने का कोई प्रयास सफल नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थाओं में वंदे मातरम् का गायन अनिवार्य होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर से इसका ऐलान किया। गोरखपुर में एकता यात्रा के आरंभ से पहले एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। हम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान के साथ ही राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का गायन भी उत्तर प्रदेश के हर विद्यालय, हर शिक्षण संस्थान में अनिवार्य करेंगे जिससे उत्तर प्रदेश के अंदर हर नागरिक के मन में अपनी भारतमाता के प्रति अपनी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत हो सके।