Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

8वें वेतन आयोग पर चर्चा के लिए 15 नवंबर को होगी नेशनल काउंसिल (JCM) की बैठक, अधिसूचना जारी

Sir Ji Ki Pathshala

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद अब इस विषय पर चर्चा के लिए नेशनल काउंसिल (JCM - Staff Side) की स्थायी समिति की बैठक 15 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।


यह जानकारी राष्ट्रीय परिषद (कर्मचारी पक्ष) JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा द्वारा जारी एक पत्र के माध्यम से दी गई है। पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को गजट अधिसूचना जारी कर 8वें वेतन आयोग के गठन की आधिकारिक घोषणा की थी।

बैठक का उद्देश्य

पत्र के अनुसार, यह बैठक 8वें वेतन आयोग से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा और कर्मचारियों की मांगों को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई है। बैठक JCM के सचिवालय — 13-C, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली में होगी।


सभी स्थायी समिति के सदस्यों को निर्धारित तारीख और समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों में उत्साह

8वें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आयोग के गठन के बाद कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन संरचना में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।


गौरतलब है कि पिछला 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) वर्ष 2016 में लागू हुआ था। सामान्यतः हर 10 साल में नया वेतन आयोग गठित किया जाता है, जो सरकारी कर्मचारियों के वेतनमान की समीक्षा करता है।


8th Pay Commission

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT