Type Here to Get Search Results !

सितंबर 2021 से मानव सम्पदा में हाजिरी भेजने /भरने की प्रक्रिया में निम्नलिखित संशोधन किए गए है, कृपया इन्हें ध्यान पूर्वक पढ़ें उसके बाद ही आगे बढ़ें।

Sir Ji Ki Pathshala

सितंबर 2021 से मानव सम्पदा में हाजिरी भेजने /भरने की प्रक्रिया में निम्नलिखित संशोधन किए गए है, कृपया इन्हें ध्यान पूर्वक पढ़ें उसके बाद ही आगे बढ़ें।

आप अभी तक जैसे P9 लॉक कर रहे थे, वैसे ही करेंगे। लॉक करने पर यह मैसेज फ्लैश हो रहा है।

1.1. माह की अटेंडेंस में अब विद्यालय स्तर से शिक्षकों की अस्वीकृत छुट्टियों की जानकारी व अनधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षकों का विवरण ही भेजा जाएगा। स्वीकृत छुट्टी की जानकारी नहीं भेजी जाएगी।

2.2. अस्वीकृत छुट्टी का विवरण भरने की स्थान पर अटेंडेंस ऑप्शन के तहत मानव सम्पदा के लीव मॉड्यूल में दर्ज छुट्टियों की जानकारी को सेव किया जाएगा।

3.3. अस्वीकृत छुट्टी के विवरण के अतिरिक्त विद्यालय से बिना सूचना के या अनधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षकों का विवरण अटेंडेंस मॉड्यूल के तहत ऐड अनऑथराइज्ड अब्सेंटीज ऑप्शन द्वारा भरा जाएगा।

4.4. समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्य उपरोक्त ऑप्शन के तहत अस्वीकृत छुट्टी की जानकारी व अन ऑथराइज्ड अब्सेंटीज भरकर व्यू ऑप्शन से माह की अटेंडेंस व्यू करने के पश्चात लॉक करेंगे।

5.5. बीईओ व लेखाधिकारी स्तर की प्रक्रिया पूर्ववत बनी रहेगी।

6.6. अटेंडेंस भरने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम एक्सट्रेक्ट लीव ऑप्शन का उपयोग करके छुट्टियों का विवरण संरक्षित करें।
  • इसके बाद अगर कोई कर्मचारी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित हो तो ऐड अनऑथराइज्ड अब्सेंटीज ऑप्शन का उपयोग करके उसकी सूचना दर्ज करें।
  • अनधिकृत छुट्टियों को डिलीट किया जा सकता है जिसका ऑप्शन लॉक अटेंडेंस पृष्ठ पर उपलब्ध है।
  • सभी प्रविष्टियों को भली भांति जांच लें। जाँचने के उपरांत अटेंडेंस लॉक करें
  • अटेंडेंस की रिपोर्ट प्रिंट करने या देखने के लिए व्यू अटेंडेंस ऑप्शन पर जाएँ और अटेंडेस से संबन्धित सूचना का अवलोकन करें।