स्पष्टीकरण देने आए हेडमास्टर ने बीएसए को बेल्ट से पीटा, केस दर्ज
सीतापुर, । बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश सिंह को स्पष्टीकरण देने आए हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा ने कार्यालय में बेल्ट से पीट दिया। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बीएसए ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी।
बीएसए अखिलेश सिंह ने तहरीर में बताया कि वह कार्यालय में सरकारी कार्य पूरा कर रहे थे। उसी दौरान प्राथमिक विद्यालय नदवा महमूदाबाद के प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र वर्मा अपने खिलाफ शिकायतों की पुष्टि और स्पष्टीकरण के साथ आए थे, तभी बृजेन्द्र वर्मा ने अचानक हमला कर दिया। शिक्षक पहले से योजना बना कर आया था। उसके हाथ में बेल्ट थी। बेल्ट के लोहे का कुंडा लगने से बीएसए चोटिल हो गए। तहरीर में कहा कि शिक्षक हत्या के इरादे से कमरे में घुसा था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तहरीर मिली है।
हेडमास्टर ने ऑफिस में घुसकर BSA को पीटा
➡BSA में बीएसए की बेल्टों के पिटाई कर दी
➡आरोपी मास्टर को किया गया पुलिस के हवाले
➡शिकायत का स्पष्टीकरण देने आया था मास्टर
➡मास्टर के स्पष्टीकरण से BSA नहीं हुए संतुष्ट
➡बीएसए अखिलेश सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर
➡बेल्टों से पीटने और दस्तावेज़ फाड़ने का आरोप
➡नदवा प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं ब्रजेन्द्र वर्मा
➡आरोपी मास्टर का निलंबन,सेवा समाप्त होगी-BSA
📌 इसे भी पढ़ें : सीतापुर बीएसए-शिक्षक प्रकरण : एकतरफा वायरल वीडियो पर उठे सवाल, सभी शिक्षक अवश्य पढ़ें और आगे शेयर भी करें क्योंकि बात 'अब शिक्षक की है!'



Social Plugin