सीतापुर बीएसए-शिक्षक प्रकरण : एकतरफा वायरल वीडियो पर उठे सवाल, सभी शिक्षक अवश्य पढ़ें और आगे शेयर भी करें क्योंकि बात 'अब शिक्षक की है!'
उसको जमीर ने ललकारा होगा!!
सीतापुर जनपद के महमूदाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रधानाध्यापक श्री बृजेंद्र वर्मा ने के स्कूल की सहायक अध्यापिका जो कि अधिकतर विद्यालय से गायब रहती थी, उनके रोज स्कूल में फर्जी सिग्नेचर बनवाने के लिए बीएसए सहित कुछ अन्य लोग बृजेन्द्र वर्मा पर दबाव बना रहे थे, उस कारण बीएसए ने श्री बृजेंद्र वर्मा को स्पष्टीकरण देकर कार्यालय में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए पेशी लगाई थी।
स्पष्टीकरण का जवाब देने आए श्री बृजेंद्र वर्मा को बीएसए द्वारा बहुत जलील किया गया और तरह-तरह की अपमानजनक बातें कही गई इसके बाद शिक्षक श्री बृजेंद्र वर्मा से अपमान बर्दाश्त नही हुआ और यह घटना हो गई।
सीतापुर के अधिकतर शिक्षक बताते हैं कि यह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों के प्रति बर्ताव अच्छा नहीं है ।
जितना वीडियो वायरल किया गया है उसके पहले का वीडियो BSA द्वारा छुपाया गया, साथ ही जितना वीडियो दिखाया गया है उसके बाद सब बाबुओं सहित ऑफिस के लगभग 20 लोगो ने शिक्षक श्री बृजेंद्र वर्मा की बहुत पिटाई की है । वह वीडियो भी छुपाया गया ।
प्रसारित वीडियो-
उतना ही वीडियो दिखाया गया है जितने में शिक्षक BSA की बातों से उग्र होकर बेल्ट से हमला कर रहे थे, यह भी उस कार्यालय की सोची समझी रणनीति है केवल शिक्षक को बदनाम करने की।
लेकिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तो अपना वक्तब्य दे दिया ।
BSA का वीडियो 👇
लेकिन सोचिए एक शिक्षक के सामने ऐसी स्थिति क्यो आयी?
जब तक शिक्षक की भी बात सामने न आ जाय, तब तक हम सब किसी भी एक तरफा बयान के निर्णय पर न जाएं।


Social Plugin