Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पाण्डेय ने दिया इस्तीफा, आयोग के सदस्य राम सुचित बने कार्यवाहक अध्यक्ष

Sir Ji Ki Pathshala
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पाण्डेय ने दिया इस्तीफा, आयोग के सदस्य राम सुचित बने कार्यवाहक अध्यक्ष

बेसिक से लेकर एडेड माध्यमिक, एडेड महाविद्यालय, अल्पसंख्यक कालेज, अटल आवासीय एवं कई अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षक भर्तियां करने के लिए गठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पाण्डेय ने व्यक्तिगत कारणों से 22 सितंबर को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने पांच सितंबर 2024 को पदभार ग्रहण किया था। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में वह एक भी नई शिक्षक भर्ती नहीं करा सकीं।

गोरखपुर निवासी एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रो. कीर्ति पाण्डेय आयोग की पहली पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त की गई थीं। आयोग का गठन सभी 12 सदस्यों के गठन के साथ 15 मार्च 2024 को हुआ था। आयोग अपने गठन के शुरुआती समय से ही हिचकोले खा रहा है।

नई शिक्षक भर्तियां कराने के अलावा इस आयोग को वर्ष 2022 की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) ए ं प्रवक्ता संवर्ग (PGT) की 4163 पदों की भर्ती करानी थी। इन दोनों भर्तियों के लिए आयोग ने तीन-तीन बार तिथि घोषित की, लेकिन हर बार परीक्षा टाल दी गई। पीजीटी परीक्षा 18,19 जून को प्रस्तावित थी, लेकिन एक सप्ताह से भी कम रह जाने पर आयोग ने न तो प्रवेश पत्र जारी किया और न ही परीक्षा स्थगन की सूचना दी।

ऐसे में नाराज अभ्यर्थियों ने आयोग का घेराव किया तब आयोग ने अगस्त के अंतिम सप्ताह में परीक्षा कराने की लिखित जानकारी दी। इसके अलावा एडेड महाविद्यालय के लिए वर्ष 2022 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के 910 पदों की लिखित परीक्षा 16,17 अप्रैल को जैसे-तैसे कराई, लेकिन उसकी शुचिता पर प्रश्नचिह्न लग गया।

ऐसे में शासन ने इस भर्ती की आगे की प्रक्रिया में आयोग का सहयोग करने के नाम पर चार सदस्यीय समिति गठित कर दी थी। इसके बाद चार सितंबर को परिणाम घोषित करने के साथ-साथ दो चरणों में 25 सितंबर से साक्षात्कार कराए जाने की तिथि भी घोषित की गई।

इधर परिणाम के साथ जारी कटऑफ देखकर कई विषयों के अभ्यर्थियों ने इसमें गड़बड़ी के आरोप लगाए। अंतिम उत्तरकुंजी नहीं जारी किए जाने से भी अभ्यर्थियों में गुस्सा था। दोनों मामलों के लेकर हाई कोर्ट में याचिकाएं लगाई गईं। इधर, साक्षात्कार तिथि तक साक्षात्कार पत्र ही नहीं जारी किए गए, जिससे साक्षात्कार नहीं हो सका।

मामले में गुरुवार को आयोग की अध्यक्ष ने बैठक कर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परिणाम पर अभ्यर्थियों से तीन अक्टूबर तक आपत्तियां लेकर उसे निस्तारित करने के बाद नई तिथि घोषित कर साक्षात्कार कराए जाने का निर्णय लिया और शनिवार को विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने उनका त्यागपत्र स्वीकार किए जाने का पत्र जारी किया। इसी के साथ आयोग के वरिष्ठतम सदस्य रामसुचित को अध्यक्ष के रूप में दिन-प्रतिदिन के कार्यों के लिए अधिकृत किया गया है।


Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT