Type Here to Get Search Results !

मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना, जानिए कैसे पूर्ण करना है यह प्रशिक्षण

Sir Ji Ki Pathshala

मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना, जानिए कैसे पूर्ण करना है यह प्रशिक्षण

निदेशक, मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण, उ0प्र0, लखनऊ, शिक्षा निदेशक माध्यमिक/बेसिक, उ0प्र0, लखनऊ, निदेशक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उ0प्र0, लखनऊ, निदेशक, साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा, उ0प्र0, लखनऊ, निदेशक, सीमेट, उ0प्र0, प्रयागराज, समस्त अपर शिक्षा निदेशक, समस्त संयुक्त शिक्षा निदेशक, समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक एवं समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कृपया ध्यान दें-*

iGot Mission Karmyogi Training Schedule

मिशन-कर्मयोगी

iGOT-कर्मयोगी-प्लेटफॉर्म

कृपया अवगत हो कि *अगस्त 2025 हेतु* कर्मयोगी प्लेटफार्म पर विभाग द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण (वीडियो प्रशिक्षण) निम्नवत है-

समस्त अधिकारियों तथा लिपिकीय संवर्ग हेतु

  • Introduction to E-Office
  • GeM में खरीद प्रक्रिया (उत्पादों के लिए) 
  • Conflict Resolution 
  • Leading From Within: Behavioural Strategies for Self-Leadership   
  • Right To Information-RTI 

अधिकारियों/कर्मचारियों/शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मी हेतु


1️⃣ Code of Conduct for Government Employees

🕛 समयावधि: 35m 00s

2️⃣ Complete Journey to Stress Management

🕛 समयावधि: 06h 08m 00s

3️⃣ Manners and Etiquette 

🕛 समयावधि: 26m 00s

4️⃣ Self Leadership

🕛 समयावधि: 01h 27m 00s

5️⃣ Time Management Skill

🕛 समयावधि: 29m 00s

सभी पंजीकृत अधिकारियों/ कर्मचारियों /शिक्षकों /शिक्षणेत्तर कर्मी को विभाग द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण कोर्सेज में से न्यूनतम 1 कोर्स पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।

अपने कार्यालय तथा जनपद में अवस्थित समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के समस्त प्रधानाचार्यों/शिक्षकों/शिक्षिकाओं/गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को तत्काल अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण पूर्ण करने तथा सर्टिफिकेट जेनरेट करने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।

उपरोक्त लिंक के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर का प्रयोग कर लॉगिन किया जा सकता है।

👉 iGOT Karmayogi App download हेतु लिंक 

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.igot.karmayogibharat

iGOT Karmayogi App अथवा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें - 

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल में iGOT Karmayogi App ओपेन करें।
  • अब आप दिए गए चित्र के अनुसार Sign In बटन पर क्लिक करें।


  • अब आपके सामने इस तरह का नया पेज खुलेगा।

  • अब आप ऊपर दिखाए गए चित्र के अनुसार दूसरा ऑप्शन "Login with OTP" सेलेक्ट करके नीचे बॉक्स में अपना MDM पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर दर्ज कर "Request OTP" पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर प्राप्त OTP दर्ज कर SUBMIT बटन पर क्लिक करें। अब आप iGOT Karmayogi App पर लॉगिन कर चुके हैं।
  • अब आपको नीचे दिए ऑप्शन My Space मेनू के अंतर्गत सुझाए गए प्रशिक्षण के वीडियो दिखेंगे जिन्हें आप बारी-बारी से एनरोल कर प्रशिक्षण पूरा कर अपना Certificate डाउनलोड कर सकते हैं।

क्रोम ब्राउजर से ऐसे लोगों करें

सर्वप्रथम क्रोम ब्राउज़र से प्रेरणा पोर्टल पर teacher लॉगिन करें ,क्रोम ब्राउज़र की सेटिंग में जाकर डेस्कटॉप मोड में कर लें। अब आपको लेफ्ट साइड में जो 3 डॉट दिख रहे हैं ,उस पर क्लिक करना है। सेकंड नम्बर पर आपको कर्मयोगी प्रशिक्षण का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें और विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए यह प्रशिक्षण पूर्ण करें।

!! धन्यवाद !!
Tags