Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

ग्राहकों को धोखाधड़ी वाली फोन कॉल से बचाने के लिए एक नई पहल, हर बैंक के लिए राष्ट्रीय काॅलिंग फोन नंबर जारी होगा

Sir Ji Ki Pathshala

ग्राहकों को धोखाधड़ी वाली फोन कॉल से बचाने के लिए एक नई पहल, हर बैंक के लिए राष्ट्रीय काॅलिंग फोन नंबर जारी होगा

नई दिल्ली, एजेंसी। बैंकों ने अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी वाली फोन कॉल से बचाने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत हर बैंक को ‘1600xx’ सीरीज के तहत एक अलग राष्ट्रीय कॉलिंग नंबर दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें इनकमिंग कॉल्स की सुविधा भी होगी। इससे ग्राहकों को अपने बैंक से आने वाले कॉल और मैसेज की पहचान करने में आसानी होगी और धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी।

फिलहाल, बैंकों के पास ‘1600xx’ सीरीज के कई नंबर होते हैं, जिनसे वे ग्राहकों को कॉल करते हैं लेकिन इनमें इनकमिंग कॉल्स की सुविधा नहीं होती। इस प्रणाली के कारण कई बार ग्राहक असली और फर्जी कॉल्स के बीच अंतर नहीं कर पाते। अब बैंक चाहते हैं कि प्रत्येक बैंक को एक ही निश्चित नंबर मिले, जिससे ग्राहकों के लिए बैंक की पहचान करना आसान हो जाए।

Banking Fraud

ऋण वसूली कॉल्स के लिए छूट की मांग: बैंक यह भी चाहते हैं कि यदि किसी ग्राहक ने कॉल प्राप्त करने की अनुमति दी हो, तो ऐसे मामलों में ‘1600xx’ सीरीज से अलग नंबरों का प्रयोग करने की छूट दी जाए।

रिजर्व बैंक पहले ही जारी कर चुका है निर्देश

जनवरी में आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया था कि वे ग्राहकों को लेनदेन से जुड़ी फोन ‘1600xx’ सीरीज के नंबरों से ही करें और प्रमोशनल कॉल ‘140xx’ सीरीज से भेजें। अब बैंकों ने अनुरोध किया है कि इन नंबरों पर इनकमिंग कॉल की अनुमति दी जाए, जिससे ग्राहकों को बैंकों से संपर्क करने में आसानी हो।

भारत में बैंकिंग और साइबर धोखाधड़ी के मामलों चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। विशेष रूप से फर्जी बैंक कॉल से ठगी की घटनाएं बढ़ी हैं। आरबीआई के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों की संख्या 27% बढ़कर 18,461 हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 14,480 थी। इस अवधि में धोखाधड़ी से संबंधित कुल राशि ₹2,623 करोड़ से बढ़कर ₹21,367 करोड़ हो गई, जो आठ गुना की वृद्धि है।

Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT