Type Here to Get Search Results !

प्रदेश के 400 शिक्षकों को मिलेगा निपुण चैम्पियन पुरस्कार, साथ ही प्रति विद्यालय 25000 रुपये का नकद पुरस्कार

Sir Ji Ki Pathshala

प्रदेश के 400 शिक्षकों को मिलेगा निपुण चैम्पियन पुरस्कार, साथ ही प्रति विद्यालय 25000 रुपये का नकद पुरस्कार

निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रमुख सचिव शासन डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने पूर्व में ही महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए लक्ष्य के अनुरूप काम कराने का निर्देश दिया है। इसी सत्र 2025-26 से शुरू निपुण भारत चैंपियन पुरस्कार योजना के तहत विद्यालयों के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद और ब्लॉक स्तर पर सतत रूप से प्रोत्साहन व मार्गदर्शन करने से प्रधानाध्यापकों के प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार होगा। इसके लिए निपुण भारत चैंपियन पुरस्कार योजना को शासन द्वारा संचालित किया गया है। इसके तहत नामांकन करने वाले प्रधानाध्यापकों को वार्षिक मूल्यांकन कराते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रमुख सचिव शासन के निर्देश के बाद महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को पत्र भेजकर कार्य करने का निर्देश दिया है।

देखें : निपुण भारत चैम्पियन पुरस्कारों की घोषणा के संबंध में आदेश देखें

परिषदीय स्कूलों के साथ अब प्रधानाध्यापकों को भी निपुण चैंपियन पुरस्कार मिलेगा। शासन ने इस बारे में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया। इसके तहत प्रदेश के 400 सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापकों को निपुण पुरस्कार दिया जाएगा।

वहीं निपुण घोषित किए गए विद्यालयों को प्रति विद्यालय 25000 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। चयनित प्रधानाध्यापकों को निपुण चैम्पियन हेड मास्टर ऑफ दि डिस्ट्रिक्ट घोषित किया जाने का निर्णय किया गया है।