Eco Club : अप्रैल 2025 में ईको क्लब के अंतर्गत संपादित की जाने वाली गतिविधियां।
*Eco Clubs For Mission Life*
*अप्रैल 2025 की गतिविधियां*
🌎 पृथ्वी दिवस 🌎
पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस वर्ष पृथ्वी दिवस 2025 की थीम "हमारी शक्ति हमारा ग्रह" है। इस अवसर पर बच्चों को ग्रह को साफ रखने के महत्व को समझाते हुए निम्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी-
1. विद्यालय परिसर एवं आसपास कचरा ना फेंकना।
2. क्विज प्रतियोगिता कराना।
3. पृथ्वी गीत गाना।
4. कम पैकेजिंग का इस्तेमाल करना।
5. पृथ्वी सुरक्षा हेतु स्लोगन के साथ रैली निकालना।
6. प्राकृतिक सामग्रियों का प्रयोग करना।
7. अधिक से अधिक पौधे लगाना।
8. पृथ्वी संबंधी समस्याओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत करना।
उपरोक्त गतिविधियों के साथ पृथ्वी दिवस का उद्देश्य बच्चों को बताना की 2030 तक वैश्विक स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को तीन गुणा करना है की जानकारी देते हुए सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न की गईं।
हर निरक्षर को साक्षर हम बनाएंगे, हर अक्षम को सक्षम हम बनाएंगे।
जल बचाएँ, जीवन बचाएँ।


