Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मानदेय में 5% की बढ़ोतरी

Sir Ji Ki Pathshala

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मानदेय में 5% की बढ़ोतरी

लखनऊ, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का मानदेय सरकार ने पांच प्रतिशत बढ़ा दिया है। हालांकि शिक्षकों से लेकर कर्मचारियों तक ने नाम मात्र की इस वृद्धि का विरोध किया है। इस बीच पांच फ़ीसदी वेतन वृद्धि के बाद केजीबीवी के फुल टाइम टीचर का मानदेय रुपये 24200 से बढ़कर 25410 हो जाएगा। वहीं पार्ट टाइम टीचर का मानदेय 12181 रुपये से बढ़कर 12790 रुपये हो जाएगा।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के पीएबी ने राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक कार्य योजना एवं बजट का जो प्रपोजल प्रस्तुत किया था, उसे मंजूरी दे दी है। यूनियन के अध्यक्ष अतुल बंसल ने बताया कि मिनिमम वेतनमान दिया जा रहा है।

Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT