Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का ऑनलाइन तबादला 15 जून 2025 तक, तबादलों में भी माइनस मार्किंग

Sir Ji Ki Pathshala

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का ऑनलाइन तबादला 15 जून 2025 तक, तबादलों में भी माइनस मार्किंग

लखनऊ। सरकार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता व सहायक अध्यापक (पुरुष/महिला) के वार्षिक स्थानान्तरण नीति के तहत आनलाइन स्थानान्तरण नीति जारी कर दी है। इसके तहत स्थानान्तरण संबंधी समस्त प्रक्रिया 15 जून तक पूर्ण की जाएगी, ताकि विद्यालय प्रारम्भ होने से पूर्व शिक्षकों को कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके।

नीति में कहा गया है कि उन्हीं विद्यालयों में उपलब्ध विषयवार रिक्तियों को बेवसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिन राजकीय हाईस्कूलों में तीन या तीन से कम सहायक अध्यापक कार्यरत हैं। इसी प्रकार इण्टर स्तर के विद्यालयों में तीन सहायक अध्यापक व तीन प्रवक्ता से कम शिक्षक कार्यरत हैं।

प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के वार्षिक तबादला नीति के तहत ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया के लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिया है। इसमें शिक्षकों के तबादले के लिए भारांक जारी करने के साथ ही माइनस मार्किंग भी लागू की गई है। लघु दंड पाने वाले शिक्षक के पांच नंबर और पिछले तीन साल में वृहद दंड पाने पर 10 नंबर काटे (नकारात्मक) जाएंगे।

शासन के अनुसार दिव्यांग होने पर आवेदक को 20 नंबर, पति-पत्नी के राजकीय सेवा में होने पर 20 नंबर, गंभीर रूप से खुद के बीमार होने या बच्चों के दिव्यांग होने पर 15 नंबर, सेवानिवृत्ति के दो साल से कम होने पर 15 नंबर, पहली नियुक्ति की तिथि से दस साल की सेवा पर अधिकतम 20 नंबर दिए जाएंगे।

तबादले अधिकतम 10 फीसदी तक ही किए जाएंगे। तबादला की प्रक्रिया 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव उमेश चंद्र की ओर से जारी

तबादला नीति में कहा गया है कि उन्हीं विद्यालयों में रिक्तियां प्रदर्शित की जाएंगी, जहां पर तीन या तीन से कम सहायक अध्यापक हैं। इंटर स्तर के विद्यालयों में तीन सहायक अध्यापक और तीन प्रवक्ता से कम शिक्षक कार्यरत हैं। इससे अधिक होने पर विद्यालयों में रिक्तियां नहीं दिखाई जाएंगी। जबकि आकांक्षी जिलों में सभी रिक्तियां प्रदर्शित की जाएंगी।

उन्होंने कहा है कि तबादले ऑनलाइन आवेदन लेकर किए जाएंगे। इच्छुक शिक्षक खाली पदों के लिए प्रदेश के 10 विद्यालयों की वरीयता देंगे। 31 मार्च 2022 के बाद नियुक्त शिक्षक ऑनलाइन तबादले के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। राजकीय बालिका इंटर व हाईस्कूल के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी। एक ही पद पर एक से अधिक आवेदकों का गुणांक समान होने पर अधिकतम आयु वाले आवेदकों को वरीयता दी जाएगी।

Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT