Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

मृतक आश्रितों के लिए कार्मिक विभाग बनाने जा रहा है नया पोर्टल, अब नौकरी के लिए भटकना नहीं होगा।

Sir Ji Ki Pathshala

मृतक आश्रितों के लिए कार्मिक विभाग बनाने जा रहा है नया पोर्टल, अब नौकरी के लिए भटकना नहीं होगा।

राज्य सरकार अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने की चाहत में भटकने वाले पात्र मृतक आश्रितों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मृतक आश्रितों को नौकरी देने के लिए एक पोर्टल बनने जा रहा है। इस पर आने वाले आवेदनों को ऑनलाइन विभागों में भेजा जाएगा। कार्मिक विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया जाएगा। इसे जल्द ही शुरू करने की तैयारी है।

नौकरी मिलने में लग जाते हैं वर्षों

राज्य सरकार ने सेवारत रहते हुए कर्मियों की मौत पर उनके एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की व्यवस्था कर रखी है। मौजूदा समय पात्रों से संबंधित विभागों में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद आश्रितों को नौकरी पाने के लिए कभी-कभार काफी भटकना पड़ता है। ऐसी शिकायतें आती हैं कि आवेदन में कमी दिखाकर बार-बार दौड़ाया जाता है, या फिर पद रिक्त न होने का हवाला देकर मामले को लटकाया जाता है। कुछ वाजिब मामलों में तो जबरिया कार्मिक विभाग को राय लेने के लिए आवेदनों को भेज दिया जाता है। इससे पात्रों को नौकरी मिलने में काफी लंबा समय लग जाता है और उनके सामने भुखमारी तक की स्थिति आ जाती है।

कार्मिक विभाग में इस तरह की लगातार शिकायतें आती रहती हैं कि पात्रों को नौकरी के लिए दौड़ाया जा रहा है। इसीलिए उच्च स्तर पर इसकी जानकारी दी गई थी। उच्च स्तर से मिले सुझाव के आधार पर ही कार्मिक विभाग द्वारा पोर्टल बनाया जा रहा है। इसका नाम अभी गुप्त रखा गया है। मुख्यमंत्री द्वारा इस पोर्टल को लांच किया जाएगा। इसके बाद पोर्टल के माध्यम से ही मृतक आश्रितों को नौकरी देने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

आवेदन विभागों को ट्रांसफर किए जाएंगे

पोर्टल पर आने वाले आवेदनों को संबंधित विभागों को ट्रांसफर किया जाएगा। इस पर तय समय के अंदर विभागों को कार्रवाई करनी होगी। मृतक आश्रित पात्रता की श्रेणी में आता है, तो उसे नौकरी देते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर ही सूचना देनी होगी। पात्रता की श्रेणी में नहीं आता है, तो भी पूरे कारणों के साथ यह जानकारी देनी होगी कि इसे क्यूं रद्द किया जा रहा है। विवाद की स्थिति होने पर भी इसकी जानकारी पोर्टल पर ही देनी होगी।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT