Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

प्रयागराज के शिक्षा निदेशालय में लगी भीषण आग में स्कूलों की 5 हजार फाइलें राख, अग्निशमन कर्मियों को लगे करंट के झटके

Sir Ji Ki Pathshala

प्रयागराज के शिक्षा निदेशालय में लगी भीषण आग में स्कूलों की 5 हजार फाइलें राख, अग्निशमन कर्मियों को लगे करंट के झटके

प्रयागराज, शिक्षा निदेशालय के दफ्तर के भीतर रविवार को लगी भयंकर आग ने राज्य के एडेड स्कूलों से संबंधित हजारों फाइलों को जलाकर राख कर दिया है। तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने के दौरान करंट के झटके भी सहन करने पड़े।

रविवार को प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय के दफ्तर में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने दफ्तर में रखी एडेड स्कूलों से संबंधित तकरीबन 5000 फाइलों को अपनी चपेट में ले लिया । फाइलें होने की वजह से आग की तपिश बहुत तेज थी जिसे बुझाने में फायर कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अग्निशमन अधिकारी आरके चौरसिया ने बताया कि हमें आज सुबह करीब 8-8.30 बजे शिक्षा निदेशालय के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर आग को दो कमरों तक ही सीमित कर लिया गया। शिक्षा निदेशालय की पत्थर बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर के लेखा अनुभाग के कमरा नंबर- 14 और 15 में आग लगी। आग में कितनी फाइलें जली हैं इसके बारे में उन्होंने कहा कि गिनती नहीं है लेकिन बड़ी संख्या में फाइलें जलकर नष्ट हो गयी।

उन्होंने बताया कि दो फायर टेंडर आग बुझाने में लगे थे। फाइलें होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली थी। करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित होगी वही आग लगने के कारण की भी जांच करेगी। सूत्रों ने बताया कि जिन दो कमरों में आग लगी, उनमें प्रदेश के कई एडेड विद्यालयों के पंजीकरण, मान्यता, अनुदान और नियुक्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गईं।

फिलहाल अभी निदेशालय की तरफ से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि क्या-क्या नुकसान हुआ है।

वीडियो देखें - 

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT