Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

जिले के अंदर और जिले के बाहर म्यूचुअल ट्रांसफर के पंजीकरण में त्रुटि सुधार सकेंगे बेसिक शिक्षक

Sir Ji Ki Pathshala

जिले के अंदर और जिले के बाहर म्यूचुअल ट्रांसफर के पंजीकरण में त्रुटि सुधार सकेंगे बेसिक शिक्षक

प्रयागराज जिले के अंदर और जिले के बाहर पारस्परिक स्थानांतरण के लिए पंजीकरण में जिन शिक्षकों से विवरण भरने में कोई त्रुटि हो गई है, उन्हें चिंतित होने की जरूरत नहीं है। ऐसे शिक्षकों को पंजीकरण में हुई त्रुटि को सुधार करने का अवसर दिया जाएगा। 11 अप्रैल को पंजीकरण की अंतिम तिथि पूरी होने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी त्रुटि संशोधन के लिए तिथि जारी करेंगे। 

परिषद सचिव की ओर से पारस्परिक स्थानांतरण के लिए समय सारिणी पहले ही जारी की जा चुकी है। उसके अनुरूप जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण का प्रिंटआउट निकालकर 15 अप्रैल तक शिक्षकों को अपने-अपने जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना है। शिक्षकों के पंजीकरण का सत्यापन खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा निर्धारित समयावधि में किए जाने के बाद जनपदीय समिति के समक्ष इसे रखा जाएगा। इस पर शिक्षक आपत्तियां दे सकेंगे, जिसका निस्तारण समिति करेगी। आपसी सहमति बनने पर ग्रीष्म अवकाश के पहले 18 मई को स्थानांतरण आदेश जारी किए जाने की तैयारी है।


 

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT