Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

16 से 29 अप्रैल के मध्य सुनहरी शुरुआत बाल वाटिका के साथ अभियान से विद्यालयों में बढ़ाएंगे नामांकन

Sir Ji Ki Pathshala

16 से 29 अप्रैल के मध्य सुनहरी शुरुआत बाल वाटिका के साथ अभियान से विद्यालयों में बढ़ाएंगे नामांकन

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत के साथ ही ज्यादा से ज्यादा बच्चों के नामांकन का अभियान चलाया जा रहा है। अब बेसिक शिक्षा विभाग 16 अप्रैल से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के नामांकन के लिए बाल वाटिका अभियान (सुनहरी शुरुआत बाल वाटिका के साथ) शुरू करने जा रहा है। अभियान 29 अप्रैल तक चलेगा। 

अभियान का उद्देश्य को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका के रूप में विकसित कर पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाना है। सामुदायिक सहभागिता से 3-6 साल के बच्चों को बाल वाटिका में भेजने के लिए माता-पिता और समुदाय को प्रेरित भी किया जाएगा। 

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बताया कि इसके साथ ही 5-6 साल के बच्चों को स्कूल की कक्षा-1 के लिए तैयार करना। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 16-17 अप्रैल को जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में प्राथमिक स्तर के बच्चों के समर्थन से एक प्रभात फेरी व रैली निकाली जाएगी। 18 से 21 अप्रैल के बीच विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। 



Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT