Type Here to Get Search Results !

Google Play Store से हटाई गईं 300 से अधिक Apps, चुरा रही थीं यूजर्स का डेटा और क्रेडिट कार्ड की जानकारी

Sir Ji Ki Pathshala

Google Play Store से हटाई गईं 300 से अधिक Apps, चुरा रही थीं यूजर्स का डेटा और क्रेडिट कार्ड की जानकारी

गूगल ने यूजर डेटा चोरी करने के कारण Google Play Store से 300 से अधिक एप्लीकेशन हटा दिया है।

  • हाल ही में ऐसी 300 से अधिक ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया गया है।
  • जो एंड्रॉयड 13 के सिक्योरिटी फीचर्स को बाइपास करते हुए यूजर्स डेटा की चोरी कर रही थी। 
  • इन्हें कुल मिलाकर 6 करोड़ से अधिक बार इंस्टॉल किया गया था।
  • एंड्रॉयड डिवाइसेस के ऐप के लिए Google Play Store का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

इसमें बड़ी संख्या में ऐप्स मौजूद हैं, जो एंड्रॉयड यूजर्स का काम आसान करती हैं. हालांकि, कई बार यहां ऐसी ऐप्स भी मौजूद होती है, जो यूजर्स का डेटा चोरी करती है।

पिछले साल पता चला था इन ऐप्स के बारे में 

मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, IAS Threat Lab ने पिछले साल पता लगाया था कि Google Play Store स्टोर पर 180 ऐसी ऐप्स मौजूद हैं, जो 20 करोड़ फेक एड रिक्वेस्ट भेज चुकी है। बाद में जांच करने पर पता चला कि इन ऐप्स की संख्या 331 है। ये ऐप्स एड दिखाकर लोगों को अपनी पर्सनल जानकारी शेयर करने के लिए उकसाती थी। ये फिशिंग अटैक के जरिए यूजर्स के क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी चुराने की फिराक में थीं। इन ऐप्स को वेपर नाम के ऑपरेशन के तहत ऑपरेट किया जा रहा था।

असली ऐप्स से मिलता जुलता होता था नाम

ये ऐप्स फोन में खुद को छिपा सकती थी और कुछ के पास खुद को रिनेम करने की भी क्षमता थीं। ये बिना उपयोगकर्ता के कुछ किए ही लॉन्च हो जाती थीं और बैकग्राउंड में चलती रहती थीं। इनमें से कुछ फुल स्क्रीन एड दिखाती थीं और एंड्रॉयड को बैक बटन या Gasture को भी Disable करने में समर्थ थीं। Google Play Store पर ये ट्रैकिंग ऐप्स, हेल्थ ऐप्स, वॉलपेपर और QR स्कैनर जैसी Utilities के नाम से लिस्टेड थीं। जैसे ही कोई यूजर इन्हें डाउनलोड करता, इनके डेवलपर्स इनमें एक्स्ट्रा फंक्शनलिटी जोड़ देते थे। गूगल ने कहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद उसने इन सभी ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है।