Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

मध्यान्ह भोजन योजना : चहेती फर्मों से बर्तन खरीदने के मामले में राज्यपाल ने दिए जांच के निर्देश।

Sir Ji Ki Pathshala

मध्यान्ह भोजन योजना : चहेती फर्मों से बर्तन खरीदने के मामले में राज्यपाल ने दिए जांच के निर्देश।

हरदोई, मध्यान्ह भोजन योजना में चहेती फर्मों से बर्तन खरीदने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापकों पर दबाव बनाने के मामले की जांच एक बार फिर से होगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिलाधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल के विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को मध्यान्ह भोजन योजना के बर्तन एवं किचन गार्डन किट क्रय करने में चहेती फर्मों को प्रधानाध्यापकों से जबरन चेक लेने के मामले की जांच करवाने को कहा है। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षकों पर दबाव बनाने के मामले की जांच करवाने के साथ ही कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। प्रकरण में राज्यपाल को आजाद नगर निवासी विनीत वर्मा के शिकायती पत्र में जय मां दुर्गा क्रॉकरी, दिविशा इंटरप्राइजेज, शिवा इंटरप्राइजेज, प्रखर इंटरप्राइजेज, अनन्या इंटरप्राइजेज के नाम से चेक कटवाने में शाहाबाद, बावन, सुरसा, हरियावां, अहिरोरी, टोंडरपुर विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों की भूमिका की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जनप्रतिनिधि भी जता चुके हैं नाराजगी

परिषदीय स्कूलों में मिडडेमील बनाने के लिए नए बर्तन खरीदने के लिए स्कूलों को बजट दिया गया है। शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है कि व गुणवत्तायुक्त बर्तन खरीदें। इस बजट को कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों और ठेकेदारों ने कमाई का जरिया बना लिया। चहेती फर्मों के जरिया गुणवत्ताहीन बर्तनों की आपूर्ति शुरू करा दी। शिक्षकों ने एतराज किया तो उन्हें धमकाया। शिक्षक संगठनों ने भी जांच कर कार्रवाई की मांग की। सांसदों, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी नाराजगी जताई थी।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT