Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

अब एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश करने वालों को 50,000 रुपये की अतिरिक्त कर छूट मिलेगी।

Sir Ji Ki Pathshala

अब एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश करने वालों को 50,000 रुपये की अतिरिक्त कर छूट मिलेगी।

अगर आप बच्चे के लिए एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) वात्सल्य खाता खुलवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर। बजट में इस योजना को और आकर्षक बनाने के लिए इसमें कर रियायत भी जोड़ दी गई है। 

अब एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश करने वालों को अतिरिक्त 50,000 रुपये की कर छूट मिलेगी। इसका मतलब यह है कि अगर माता-पिता/अभिभावक एनपीएस वात्सल्य योजना के तहत बच्चे के एनपीएस खाते में योगदान करते हैं तो आयकर कानून का धारा 80CCD (1बी) के तहत उन्हें अतिरिक्त 50,000 रुपये की कर कटौती का लाभ मिलेगा। यह कटौती धारा 80C के तहत मिलने वाली 1.5 लाख की छूट के अतिरिक्त होगी। ध्यान रखने वाली बात है कि यह लाभ पुरानी कर व्यवस्था को अपनाने वालों को ही मिलेगा। पुरानी कर व्यवस्था में यह किया गया एकमात्र बदलाव है। नई कर व्यवस्था के तहत एनपीएस वात्सल्य के तहत कर कटौती का लाभ नहीं मिलेगा। इस कदम से उम्मीद है कि ग्राहक एनपीएस योजना के तहत सेवानिवृत्ति और आश्रित सुरक्षा के लिए अधिक बचत के लिए प्रोत्साहित होंगे। इस योजना के तहत हर साल न्यूनतम 1000 रुपये का योगदान कर सकते हैं।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT