Type Here to Get Search Results !

MDM MENU: मिड डे मील में बच्चों को शहद और बाजरे का लड्डू देने की तैयारी।

Sir Ji Ki Pathshala 0

MDM MENU: मिड डे मील में बच्चों को शहद और बाजरे का लड्डू देने की तैयारी।

प्राइमरी-अपर प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील (एमडीएम) में कुछ और पोषक तत्वों से भरे खाद्य पदार्थों को शामिल करने पर सरकार विचार कर रही है। इसके तहत सप्ताह में एक या दो दिन 5 से 15 मिलीलीटर शहद तथा सप्ताह में एक दिन बाजरे का हलवा या लड्डू बच्चों को दिए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों में पौष्टिक तत्वों की कमी दूर होगी।

केन्द्र सरकार ने इस संबंध में राज्यों को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकारें अपने स्टेट के बजट से बच्चों को मिड डे मील के साथ सप्ताह में एक या दो दिन 5 से 15 मिलीलीटर शहद व एक अन्य दिन बाजरे का हलवा या लड्डू बच्चों के मिड डे मील में शामिल कर सकते हैं। यह उसी प्रकार से होगा, जैसे यूपी में यहां की राज्य सरकार अपने स्टेट बजट से बच्चों को मौसमी फल देती है।

दो वर्ष पूर्व केंद्र सरकार ने यूपी में एमडीएम बाजरे की खिचड़ी परोसने को कहा था। इसके लिए बाजरे की पर्याप्त आपूर्ति करने का भरोसा भी दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही बाजरे की आपूर्ति नहीं हो पाने से फिलहाल प्रदेश में एमडीएम में बच्चों को बाजरे की खिचड़ी दिए जाने की योजना बन्द हो गई है। ऐसे में एमडीएम में बाजरे का हलवा या लड्डू दिए जाने को लेकर भी प्रदेश में संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad