Type Here to Get Search Results !

Delhi Election Date 2025: चुनाव आयोग ने दिल्ली में चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 05 फरवरी को वोटिंग, 08 को आएंगे चुनाव के नतीजे।

Sir Ji Ki Pathshala

Delhi Election Date 2025: चुनाव आयोग ने दिल्ली में चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 05 फरवरी को वोटिंग, 08 को आएंगे चुनाव के नतीजे।

चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।

दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार को हो गया। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को चुनाव नतीजे घोषित किये जायेंगे। तारीखों के ऐलान से पहले ही सभी प्रमुख पार्टियां अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया था। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही राजधानी की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसी तरह बीजेपी अब तक 29 और कांग्रेस 47 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इस बार कई ऐसी सीटें हैं जिन पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Top Post Ad

Bottom Post Ad