Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

रिचार्ज न कराने पर भी सिम कार्ड 90 दिनों तक वैध रहेगा। ट्राई ने वैधता को लेकर नए नियम जारी किए

Sir Ji Ki Pathshala

रिचार्ज न कराने पर भी सिम कार्ड 90 दिनों तक वैध रहेगा। ट्राई ने वैधता को लेकर नए नियम जारी किए

एक से ज्यादा सिम कार्ड रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब रिचार्ज न कराने पर भी सिम कार्ड 90 दिनों तक वैध रहेगा।

नई दिल्ली। एक से ज्यादा सिम कार्ड रखने ग्राहकों के लिए अच्छी खबर निकल कर आई है। अब सिम कार्ड को रिचार्ज न कराने पर भी सिम कार्ड 90 दिनों तक वैलिड रहेगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सिम कार्ड की वैधता को लेकर नए नियम जारी किए हैं। नए नियमों से ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज कराने से बचने और खर्च कम करने में मदद मिलेगी।

20 रुपये में 30 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी

अगर आपके नंबर पर 90 दिनों तक कोई रिचार्ज नहीं हुआ है और 20 रुपये का प्रीपेड बैलेंस बचा है, तो कंपनी 20 रुपये काटकर 30 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी देगी। इस तरह आपका नंबर 120 दिनों तक बिना किसी रिचार्ज के एक्टिव रह सकता है।

Jio : बिना रिचार्ज के 90 दिनों तक एक्टिव रहेगा सिम कार्ड। इस अवधि के दौरान इनकमिंग कॉल की सुविधा आखिरी रिचार्ज प्लान के आधार पर एक महीने, एक हफ्ते या कुछ दिनों के लिए उपलब्ध हो सकती है।

Airtel : सिम कार्ड बिना रिचार्ज के 90 दिनों से अधिक समय तक सक्रिय रहेंगे। इसके बाद आपको नंबर दोबारा एक्टिवेट करने के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। अगर इसके बाद भी रिचार्ज नहीं कराया तो सिम कार्ड बंद हो जाएगा।

Vodafone-Idea : बिना रिचार्ज कराए 90 दिनों तक सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे आपको इसके बाद कम से कम 49 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

BSNL : बीएसएनएल सिम कार्ड बिना किसी रिचार्ज के 180 दिनों तक सक्रिय रहेगा।

डिस्क्लेमर: उपरोक्त खबर की सत्यता की पुष्टि सर जी की पाठशाला डॉट कॉम नहीं करता है। खबर सोशल मीडिया से ली गई है।

Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT