Type Here to Get Search Results !

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा ने दिया बेजोड़ भाषण, एक बार जरूर सुनें।

Sir Ji Ki Pathshala

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा ने दिया बेजोड़ भाषण, एक बार जरूर सुनें।

भदोही के अभोली  ब्लॉक में स्थित कंपोजिट विद्यालय गौरा में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान का गायन किया गया।

विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी वीरगाथाओं का स्मरण किया गया।

छात्रों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराया और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। 

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पांडेय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्रधान प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने वृहत स्तर पर कार्य योजना का निर्माण कराया है। कार्ययोजना के प्रथम चरण में विद्यालय में कराए जा रहे बाउंड्री वाल निर्माण सहित स्वच्छ पेयजल हेतु अतिरिक्त नल जल की व्यवस्था व मैदान का समतलीकरण आदि कार्य जल्द ही पूरा कराए जाने की बात कही।

कंपोजिट विद्यालय गौरा की छात्रा रोशनी पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत बेहतरीन भाषण देखें