Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

15 दिनों के शीतकालीन अवकाश के लिए आज के बाद बंद हो जाएंगे प्रदेश के परिषदीय स्कूल, अब 15 जनवरी 2025 को खुलेंगे स्कूल

Sir Ji Ki Pathshala

15 दिनों के शीतकालीन अवकाश के लिए आज के बाद बंद हो जाएंगे प्रदेश के परिषदीय स्कूल, अब 15 जनवरी 2025 को खुलेंगे स्कूल

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में मंगलवार से 15 दिवसीय शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। अर्धवार्षिक परीक्षाएं 28 दिसंबर को समाप्त हो गईं। परिणाम सोमवार को घोषित किया जाएगा। ऐसे में शिक्षक छात्रों को 15 दिन का होमवर्क भी देंगे।

बेसिक शिक्षा परिषद ने 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। ऐसे में सोमवार को परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अर्धवार्षिक परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। इसके बाद स्कूल बंद होने के साथ 15 दिन की शीतकालीन छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। शिक्षक उन्हें 15 दिन का होमवर्क भी देंगे ताकि सर्दी की छुट्टियों में बच्चे घर पर रहकर पढ़ाई कर सकें। शीतकालीन अवकाश के बाद 15 जनवरी को सभी स्कूल निर्धारित समय पर खुलेंगे। परिषदीय स्कूलों के बच्चे शीतकालीन अवकाश शुरू होने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT