Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

नया साल यूपी पुलिस को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाएगा, यूपी पुलिस को मिलेंगे 80 हजार नए सिपाही

Sir Ji Ki Pathshala

नया साल यूपी पुलिस को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाएगा, यूपी पुलिस को मिलेंगे 80 हजार नए सिपाही

लखनऊ, नया साल यूपी पुलिस को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाएगा। ऐसा जनवरी 2025 में शुरू होने वाले महाकुंभ से संभव होगा। यूपी पुलिस पहली बार इस कुंभ के लिए सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था कर रही है। ट्रैफिक प्रबंधन भी अभूतपूर्व होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

साल 2025 में यूपी पुलिस को करीब 80 हजार नए सिपाही मिलेंगे। इसमें कुछ पुरानी भर्तियों के नतीजे भी शामिल होंगे। इन सिपाहियों के यूपी पुलिस विभाग में शामिल होने से विजिबल पुलिसिंग मजबूत होगी। यातायात प्रबंधन एवं गश्ती के लिए पुलिस बल की कमी नहीं होगी। साथ ही इनकी तैनाती से पुलिस का रिस्पांस टाइम भी पहले से बेहतर होगा। 60244 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।

यूपी पुलिस आधुनिक उपकरणों से लैस होगी

यूपी पुलिस आधुनिक उपकरणों से लैस होगी और इसके लिए मार्च 2025 तक का समय तय किया गया है। इसमें आधुनिक हथियारों और बुलेट प्रूफ वाहनों की खरीद-बिक्री भी शामिल है। नये साल में यूपी पुलिस पहले से ज्यादा मजबूत होगी और सुरक्षा के नये मानक प्रदर्शित करेगी

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT