Type Here to Get Search Results !

TLM PS : प्राथमिक कक्षाओं हेतु पर्यावरण अध्ययन विषय की शिक्षण अधिगम सामग्री की सूची एवं विवरण

Sir Ji Ki Pathshala

TLM PS : प्राथमिक कक्षाओं हेतु पर्यावरण अध्ययन विषय की शिक्षण अधिगम सामग्री की सूची एवं विवरण

TLM PRIMARY LEVEL ENVIRONMENTAL STUDIES

टीएलएम की सूची एवं संक्षिप्त विवरण

विषय - अंग्रेजी (प्राथमिक कक्षाओं के लिए)


  1. ग्लोब
  2. विश्व का भौगोलिक व राजनैतिक नक्शा
  3. भारत भौगोलिक व राजनैतिक नक्शा
  4. उत्तर प्रदेश भौगोलिक व राजनैतिक नक्शा
  5. संबंधित जिले का राजनैतिक नक्शा
  6. स्वतंत्रता सेनानी, महान विभूतियां, भारत के प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति के चित्रों के चार्ट
  7. भारत के धरातल का मैप
  8. चुंबकीय सुई
  9. मापन से संबंधित सामग्री जैसे इंची टेप, स्प्रिंग तुला (5 kilo से कम), कैची, मग (माप के चिन्ह बने हो)
  10. हैंड लेंस 
  11. हाथ से बनी घड़ी और प्रिंटेड कैलेंडर
  12. स्केल 6 इंच और 12 इंच की
  13. भारतीय संसद और उत्तर प्रदेश की विधान सभा का चार्ट
  14. भारत के राज चिन्ह और भारतीय न्याय पालिका का चार्ट
  15. पौधे के विभिन्न भाग- एक चार्ट पेपर में गत्ते या थर्माकोल के सहायता से पौधे के विभिन्न भागो को बनाकर उनका नाम चिन्हित करेंगे।
  16. विलुप्त और संकटग्रस्त प्रजातियों के चित्र - इस TLM में संकटग्रस्त और विलुप्त हो चुके जानवरों के छोटे (passport) साइज़ में चित्र काट कर रख लें। चार्ट पेपर पर दो खाने बनायेगे और विलुप्त प्रजाति के खाने में उनके चित्र और संकटग्रस्त के खाने में उनके चित्र लगाएंगे। साथ ही उनपर चर्चा भी करेंगे।
  17. घरों के प्रकार- सभी प्रकार के घरों के चित्र को A4 साइज़ के पेपर पर लगा कर और उनकी वॉल हैंगिंग बना कर लगा देंगे। उनपर विभिन्न तरीकों से कार्य किया जा सकता है।
  18. खेलों के नाम- खेल जैसे बैमिंटन, हॉकी, बैट बॉल, चेस आदि के मॉडल गत्ते पर बनाकर रख सकते है और बच्चों से उनके नाम पूछ सकते हैं और उनपर चर्चा कर सकते हैं।
  19. भोज्य पदार्थों का संरक्षण- इसमें एक चार्ट पेपर को गत्ते पर लगाकर उसपर गोले में संरक्षण की विभिन्न विधियों को लिखेंगे। कक्षा में गतिविधि के माध्यम से उसपर चर्चा करेंगे।
  20. ग्लोब - फुटबाल जितने बड़े गोले पर पेपर लगा कर उसपर विभिन्न देशों के नाम लिखकर ग्लोब बनाना।
  21. विश्व का मानचित्र चार्ट पेपर पर बनना और सभी महाद्वीप और महासागर को दर्शाना।
  22. रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम का मॉडल बनाना।
  23. फ़र्स्ट एड बॉक्स बनना- किसी जूते के डिब्बे पर चार्ट पेपर लगा कर उसमें पट्टी, डेटोल, रुई, बैंड आदि रख कर फ़र्स्ट एड किट बना सकते हैं।
  24. मछली के भागों को दर्शाना- मछली का चित्र बना कर उसके आकार को काट कर गत्ते पर लगा देंगे और उसके भागों को चिन्हित करेंगे।
  25. जल चक्र का चार्ट पेपर पर चित्र बनना।
  26. ऐतिहासिक इमारतों के चित्रों को चार्ट पेपर पर लगा कर TLM बनाना

Tags
TLM