Type Here to Get Search Results !

UP DA Hike News: दिवाली से पहले यूपी के 17 लाख कर्मचारियों शिक्षकों को मिलेगा डीए और बोनस का डबल गिफ्ट

Sir Ji Ki Pathshala 0

लखनऊ. केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने के बाद अब उत्तर प्रदेश के करीब 17 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों को भी दिवाली से पहले तोहफा मिल सकता है. प्रदेश की योगी सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 3 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का ऐलान कर सकती है. इसके साथ ही राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए बोनस की भी घोषणा की जा सकती है।

DA Hike and Bonus

गौरतलब है कि वर्तमान में राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब यूपी सरकार भी जल्द ही केंद्र की तरह महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा सकती है, जो जुलाई से लागू होगा। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। 21 अक्टूबर तक सरकार बढ़े हुए महंगाई भत्ते और दिवाली बोनस का ऐलान कर सकती है।

इस बार आपको दिवाली से पहले सैलरी मिल जाएगी 

इस बार राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ता और बोनस समेत वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। दरअसल, इस बार दिवाली 31 या 1 नवंबर को पड़ रही है। इसलिए वित्त विभाग ने वेतन अग्रिम भुगतान करने का निर्णय लिया है, ताकि लोग त्योहार अच्छे से मना सकें।

केंद्र सरकार में लगभग एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों के DA/DR में तीन प्रतिशत वृद्धि की सौगात मिली है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने महंगाई भत्ता की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। पहली जुलाई से देय महंगाई भत्ते की दर अब 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है। इससे पहले कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स के महासचिव एसबी यादव ने 30 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर डीए की दरों में बिना कोई देरी किए वृद्धि करने की मांग की थी। पत्र में कहा गया कि सामान्य तौर पर महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत में बढ़ोतरी का भुगतान, अक्तूबर के पहले सप्ताह में हो जाता था। इस बार केंद्र सरकार ने दशहरे पर भी ऐसी कोई घोषणा नहीं की।

मार्च महीने में चार 4% बढ़ाया गया था महंगाई भत्ता

मार्च में सरकार ने महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की थी, जो जनवरी 2024 से प्रभावी होगा, जिससे कुल महंगाई भत्ता मूल वेतन के 46% से बढ़कर 50% हो गई थी। इस भत्ते की गणना पिछले 12 महीनों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के औसत पर आधारित है, यह सरकारी वेतन और पेंशन के निर्धारण में एक महत्वपूर्ण घटक माना जाता है। सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, जब महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50% हो जाता है, तो मकान किराया भत्ता समेत कई भत्ते स्वतः संशोधन के दायरे में आ जाते हैं।

कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान जुलाई से दिसंबर महीने तक के लिए किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों को अक्तूबर महीने के वेतन के साथ जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। ऐसी ही व्यवस्था प्रदेश के कर्मचारियों के लिए भी लागू होगी। यूपी के कर्मचारियों को भी जुलाई से सितंबर का एरियर मिलेगा। अक्तूबर की सेलेरी में बढ़ा हुआ डीए आ जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad