Type Here to Get Search Results !

वर्ष 2024-25 के लिए दिव्यांग छात्रों हेतु प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और उच्च श्रेणी शिक्षा छात्रवृत्ति के संबंध में अनुदेश।

Sir Ji Ki Pathshala

वर्ष 2024-25 के लिए दिव्यांग छात्रों हेतु प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और उच्च श्रेणी शिक्षा छात्रवृत्ति के संबंध में अनुदेश।

Scholarship

⚫ आवेदकों के लिए अनुदेश

1. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल www.scholarships.gov.in पर (लिंक www.depwd.gov.in पर भी उपलब्ध है) या राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।

2. योजनाओं के ब्यौरे पात्रता मानदंड और आवेदन भरने के लिए अनुदेश www.depwd.gov.in पर उपलब्ध हैं।

3. बेंचमार्क दिव्यांगजन अर्थात् न्यूनतम 40% दिव्यांगता, और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ एक विशिष्ट दिव्यांगता पहचान (यूडीआईडी) या यूडीआईडी नामांकन संख्या वाला व्यक्ति आवेदन कर सकता है।


⚫ ऑनलाइन आवेदन जमा करने की समय-सीमा

       ◾ प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति
         ➤ आरंभ करने की तारीख30.06.2024
         ➤ अंतिम तिथि 15.10.2024
       ◾ पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और उच्च श्रेणी शिक्षा छात्रवृत्ति
          आरंभ करने की तारीख30.06.2024
         
 अंतिम तिथि31.10.2024

नोट: प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और उच्च श्रेणी योजनाओं के लिए स्लॉट में नए और साथ ही नवीकरण के मामले शामिल हैं। सभी नवीकरण मामलों पर कार्रवाई करने के बाद केवल शेष बचे स्लॉटों के लिए ही नए मामलों पर विचार किया जाएगा। इस प्रकार, केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने से ही एक वर्ष में स्लॉट की निश्चित संख्या के कारण छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अधिकार नहीं मिलेगा। महिला उम्मीदवारों के लिए 50% स्लॉट का आरक्षण है।

Top Post Ad

Bottom Post Ad