Type Here to Get Search Results !

स्मार्टक्लास सेटअप में स्थापित किसी उपकरण में हार्डवेयर संबंधी समस्या तथा संचालन में आने वाली समस्या आने पर क्या करें? जानिए विस्तार से

Sir Ji Ki Pathshala
स्मार्टक्लास सेटअप में स्थापित किसी उपकरण में हार्डवेयर संबंधी समस्या तथा संचालन में आने वाली समस्या आने पर क्या करें? जानिए विस्तार से
स्मार्टक्लास सेटअप में स्थापित किसी उपकरण में हार्डवेयर संबंधी समस्या तथा स्मार्टक्लास में इंस्टाल्ड CMS (कंटेन्ट मैनेजमेंट सर्विस) व उनके संचालन में आने वाली किसी भी समस्या का समाधान / सर्विस सपोर्ट प्राप्त किये जाने हेतु निम्नांकित बिंदुओं का विशेष ध्यान रखा जाये

  • सर्विस सपोर्ट हेतु विभिन्न चरण/लेवेल्स प्रदान किये गये हैं। किसी समस्या को रजिस्टर करने हेतु सर्वप्रथम लेवल-1 (टोल फ्री) सर्विस सपोर्ट पर समस्या रजिस्टर करायी जाये। सीधे द्वितीय या उससे ऊपर के लेवल पर संपर्क स्थापित न किया जाये।
  • लेवल-1 (टोल फ्री) सर्विस सपोर्ट पर समस्या रजिस्टर कराने के उपरांत एस.आर. नंबर/टिकट नंबर/रेफ्रन्स नंबर एवं समाधान प्राप्त करने हेतु अनुमानित समय सीमा (Time to Resolution-TTR) अवश्य प्राप्त कर ली जाये।
  • यदि आपूर्तिकर्ता संस्था द्वारा एस्केलेशन के उपरांत भी संतोषजनक समाधान नहीं प्रदान किया जाता है तो आपूर्तिकर्ता से किए गए सम्पर्क से संबंधित प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख करते हुए जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा को 9839819193/9415904082 पर अवगत कराया जाये। तत्संबंधी पत्र में आपूर्तिकर्ता संस्था का नाम, इंगित समस्या एवं एस.आर. नंबर / टिकट नंबर / रेफ्रन्स नंबर तथा समाधान प्राप्त करने हेतु अनुमानित समय सीमा (TTR) का उल्लेख अवश्य किया जाये।
Smart Class Helpline