Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

कैंसर से खतरनाक है आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों की भर्ती : अनुप्रिया पटेल

Sir Ji Ki Pathshala

कैंसर से खतरनाक है आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों की भर्ती : अनुप्रिया पटेल

लखनऊ। अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी जातीय जनगणना के अलावा आउटसोर्सिंग से होने वाली भर्तियों में आरक्षण की मांग उठाकर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। अनुप्रिया ने कहा कि आउटसोर्सिंग कैंसर से भी खतरनाक है। आउटसोर्सिंग में भर्तियों में आरक्षण का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में जातीय जनगणना भी कराया जाना चाहिए, ताकि जातिय आंकड़ों की सही जानकारी सामने आ सके। अनुप्रिया रविवार को यहां सहकारिता भवन सभागार में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पहले तो समाज के दबे कुचले लोगों को चतुर्थ श्रेणी में नौकरी भी मिल जाती थी, लेकिन अब आउटसोर्सिंग से भर्ती की वजह से छोटी-मोटी नौकरियों की गुंजाइश भी खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि वंचित समाज को यदि हक, सम्मान और भागीदारी देनी है तो जातीय संख्या का अधिकारिक आंकड़ा होना जरूरी है।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि संविदा नौकरियों में आरक्षण की मांग हम इसलिए करते हैं, क्योंकि संविदा की नौकरी भी सरकारी नौकरी है और अगर सरकारी नौकरी है, तो आरक्षण भी होना चाहिए। उन्होंने न्यायपालिका में भी वंचितों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन करने की मांग उठाई।

अमर उजाला ब्यूरो

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT