Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का समायोजन 11 सितंबर के बाद, आपत्ति निस्तारण के बाद होगा स्थानांतरण ।

Sir Ji Ki Pathshala

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का समायोजन 11 सितंबर के बाद, आपत्ति निस्तारण के बाद होगा स्थानांतरण ।

प्रयागराज : परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों के समायोजन और स्थानांतरण का कार्य अब 11 सितंबर के बाद होगा। इस दौरान बेसिक शिक्षा परिषद छात्र शिक्षक अनुपात के आधार पर शिक्षकों की सूची तैयार करेगा। यह भी निर्णय लिया गया है कि स्थानांतरण से पूर्व संबंधित अध्यापक से आपत्ति मांगी जाएगी तथा उसके निस्तारण के बाद ही स्थानांतरण किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने गुरुवार को हाई कोर्ट के निर्देश पर हलफनामा दाखिल कर यह जानकारी दी। नीरजा और 50 अन्य अध्यापकों की याचिका पर न्यायमूर्ति एस सिंह और न्यायमूर्ति डी रमेश की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। 

याचीगण का पक्ष रख रहे अधिवक्ता नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा सचिव ने हाईकोर्ट के निर्देश पर हलफनामा दाखिल किया है। जिसमें सचिव ने बताया कि परिषद् ने स्वयं निर्णय लिया है कि समायोजन का कार्य 11 सितंबर के बाद होगा। बेसिक शिक्षा सचिव की ओर से इस आशय का हलफनामा दाखिल किए जाने के बाद कोर्ट ने याची के अधिवक्ता को हलफनामे पर अपना जवाब दाखिल करने का समय देते हुए मामले की सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तिथि नियत की है।

इससे पूर्व कोर्ट ने बेसिक शिक्षा सचिव को व्यक्तिगत रूप से हलफनामा दाखिल कर बताने के लिए कहा था कि समायोजन की प्रक्रिया इतनी जल्दबाजी में क्यों की जा रही है। क्योंकि याची के अधिवक्ता का कहना था की पूरी प्रक्रिया के लिए सिर्फ 6 सप्ताह की समय सीमा तय की गई है। इतने कम समय में पूरी प्रक्रिया को पूरा करना समय संभव नहीं है। और ऐसा करने से तमाम विसंगतियां पैदा होगी। कोर्ट ने इस मामले में सचिव को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई तक के लिए स्थानांतरण पर रोक लगा दी थी।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT