Type Here to Get Search Results !

बीएड: प्रदेश के 51 जिलों में बने 470 केंद्रों पर बी0एड0 प्रवेश परीक्षा कल

Sir Ji Ki Pathshala

बीएड: प्रदेश के 51 जिलों में बने 470 केंद्रों पर बी0एड0 प्रवेश परीक्षा कल

झाँसी, प्रदेश में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा बनाये गये 470 केन्द्रों पर बी0एड0 प्रवेश परीक्षा रविवार 9 जून को आयोजित की जायेगी। इसके लिए विश्वविद्यालय की टीमों ने प्रदेश के 51 जिलों में पूरी तैयारियों के साथ स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर समन्वय स्थापित किया गया है।

B.ed Entrance Exam 2024

प्रदेश में लगातार दूसरी बार बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को मिली है। बी0एड0 प्रवेश परीक्षा 9 जून (रविवार) को दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने जा रही है, जिसमें राज्य के 2,23,384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रदेश के 51 जिलों में बने 470 केंद्रों पर होगी।

इसके लिए विश्वविद्यालय से भेजी गई 51 टीमों ने अपने-अपने आवंटित जिलों में डेरा डाल दिया है। साथ ही परीक्षा को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया गया है. ये टीमें जांच पूरी करने के बाद ही वापस लौटेंगी। सभी अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर लिए हैं। 

इसके अलावा शुक्रवार को विश्वविद्यालय में अलग से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के जरिए राज्य में बने सभी सेंटरों पर नजर रखी जाएगी. कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी सुचारु रूप से चल रही है। परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी जिलों के स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।