Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 12460 शिक्षक भर्ती की पूरी अपडेट

Sir Ji Ki Pathshala

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 12460 शिक्षक भर्ती की पूरी अपडेट

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 12460 शिक्षक भर्ती की पूरी अपडेट

लखनऊ : 2016 में बेसिक शिक्षकों की 12,460 पदों पर निकली भर्ती में से बचे हुए 5,856 सहायक शिक्षकों के विद्यालय आवंटन का रास्ता साफ हो गया है। पीड़ित अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, जहां पर अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने गर्मी की छुट्टियों के बाद 15 जून से शुरू हो रहे सत्र से पहले नियुक्ति के आदेश दिए हैं। साथ ही यह कहा है कि अभ्यर्थियों की भर्ती मामले के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी

आखिर क्या था विवाद ?

15 दिसंबर 2016 को बेसिक स्कूलों में 12,460 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। तब 75 में से 24 जिले ऐसे थे, जिनमें एक भी पद नहीं था। ऐसे में इन 24 जिलों के अभ्यर्थियों को दूसरे जिलों में आवेदन करने की छूट दी गई थी। 16 मार्च 2017 को इस भर्ती की पहली काउंसलिंग हुई थी, लेकिन इस बीच सरकार बदल गई। नई सरकार ने भर्ती की समीक्षा के नाम पर 23 मार्च 2017 को भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। हालांकि, 16 अप्रैल 2018 को दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी थी। 23 अप्रैल 2018 को फिर सभी चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करवाई गई। इसी बीच मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जहां 18 अप्रैल को 24 शून्य पद वाले जिलों के अभ्यर्थियों के आवंटन पर रोक लगा दी गई थी। एक मई 2018 को बचे हुए 51 जिलों के 6512 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया था। 5,856 अभ्यर्थी मेरिट में होने के बावजूद विद्यालय आवंटन नहीं पा सके थे। यही अभ्यर्थी मामले की राहत की गुहार लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। जहां से अंतरिम आदेशों के तहत इन अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन का रास्ता साफ कर दिया गया है।

बीएसए कार्यालयों से मांगी गई रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद पीड़ित अभ्यर्थियों में से अर्जुन कन्नौजिया, देवेश, विजय, प्रदीप और रंजित वर्मा समेत अन्य ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी को ऑर्डर रिसीव करवा दिया है। सूत्र बताते हैं कि बेसिक शिक्षा परिषद ने संबंधित जिलों के बीएसए से चयनितों के संबंध में रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों का दावा है कि अगले महीने इन अभ्यर्थियों को आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT