Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

केंद्र की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी का ऐलान जल्द, 12 लाख पेंशनर्स को भी मिलेगा बढ़े डीए का लाभ

Sir Ji Ki Pathshala

केंद्र की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी का ऐलान जल्द, 12 लाख पेंशनर्स को भी मिलेगा बढ़े डीए का लाभ

केंद्र की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी का ऐलान जल्द, 12 लाख पेंशनर्स को भी मिलेगा बढ़े डीए का लाभ

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा के बाद राज्य सरकार भी जल्द ही अपने लाखों कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ते के भुगतान का आदेश जारी करने की तैयारी में है। सोमवार को इससे संबंधित फाइल तैयार कर ली जायेगी।

जनवरी 2024 से मिलेगा बढ़े डीए का लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलने के बाद मार्च महीने के वेतन का भुगतान अप्रैल में किया जाएगा, इसके साथ ही बढ़े हुए डीए के नकद भुगतान का आदेश भी जारी होने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार जल्द ही कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को बढ़ी हुई दरों पर डीए और डीआर के भुगतान का आदेश जारी कर सकती है। इस बढ़ोतरी का फायदा कर्मचारियों को जनवरी 2024 से मिलेगाअगर महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दर 46 से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दी गई तो सरकारी खजाने पर हर महीने करीब 314 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

12 लाख पेंशनभोगियों का भी डीए बढ़ेगा

अगर राज्य सरकार महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर की घोषणा करती है तो करीब 10 लाख राज्य कर्मचारियों और आठ लाख शिक्षकों का वेतन बढ़ जाएगा। सातवें वेतनमान के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को चार फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 50 रुपए की दर से डीए मिलेगा। 12 लाख पेंशन भोगियों की महंगाई राहत में भी चार फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT