Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक 5 लाख घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार

Sir Ji Ki Pathshala

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक 5 लाख घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार

आगरा, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक रामप्रकाश गुरुवार रात एंटी करप्शन के जाल में फंस गए। उन्होंने 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। टीम ने उसे लॉयर्स कॉलोनी से रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए रिश्वत मांगी गई थी। पीड़िता की शिकायत पर जाल बिछाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक 5 लाख घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार

शास्त्रीपुरम (सिकंदरा) के सी-2 सेक्टर निवासी अश्वनी कुमार सिंह के पिता अनिरुद्ध कुमार सिकंदरा में सहायक अध्यापक थे। 6 अगस्त 2020 को उनका निधन हो गयापिता की मौत के एक साल बाद अश्वनी ने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए आवेदन किया। प्रधान सहायक रामप्रकाश फाइल आगे बढ़ाने के लिए मोलभाव करने लगे।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT