Type Here to Get Search Results !

PM SHRI स्कूलों में 50 हजार रुपए की धनराशि से खरीदी जाएगी खेल सामग्री

Sir Ji Ki Pathshala 0

PM SHRI स्कूलों में 50 हजार रुपए की धनराशि से खरीदी जाएगी खेल सामग्री

फार राजनिंग इंडिया (पीएमश्री) स्कूलों में 50-50 हजार रुपये में खेल सामग्री खरीदी जायेगी. इसके लिए सभी स्कूलों को कुल 2.85 करोड़ रुपये की राशि दी गयी है. पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी छात्रों की रुचि बढ़ाने के लिए ये उपाय किए जा रहे हैं।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि इस धनराशि से तत्काल विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री खरीदी जाए। छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल खेलने का अवसर मिलेगा। उन्हें रस्सी कूद और खो-खो आदि खेलों में भी पारंगत बनाया जाएगा।


परिषदीय पीएमश्री विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए धनराशि दी गई हैयही नहीं, भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित खेलो इंडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम में परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में प्रतिभाग करें, इसके लिए जिलों से नाम मांगे गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad