Type Here to Get Search Results !

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में अब तक कुल 287 लोग गिरफ्तार

Sir Ji Ki Pathshala 0

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में अब तक कुल 287 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सिपाही के 60244 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के दूसरे और आखिरी दिन भी बड़े पैमाने पर छापेमारी जारी रही। रविवार को परीक्षा में सफलता हासिल करने की कोशिश के आरोप में 93 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नकलविहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से 15 फरवरी से जिला पुलिस व एसटीएफ द्वारा चलाये गये अभियान में अब तक कुल 287 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें परीक्षार्थी और सॉल्वर, सॉल्वर गैंग के सदस्य और पेपर लीक करने वाले गैंग के सदस्य शामिल हैं।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है कि राज्य के सभी 2385 केंद्रों पर दोनों दिन और चारों पालियों में शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में परीक्षा आयोजित की गई। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सभी जिलों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। दोनों दिन परीक्षा में करीब 48 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए।

रविवार को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया. एसटीएफ ने प्रयागराज से तीन और बलिया से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, पूर्वाचल में 41 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनमें से कई ऐसे गिरोह से जुड़े हैं जो पेपर आउट करवाते हैं और नकल कराते हैं, जबकि कुछ दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े जाते हैं। आठ पर अफवाह फैलाने का आरोप है। बलिया में 16, ग़ाज़ीपुर में 17, मऊ में छह और वाराणसी में दो गिरफ़्तारियाँ की गईं। शनिवार को भी पूर्वाचल में 41 लोग पकड़े गये। रविवार को पुलिस ने कानपुर और चित्रकूट में एक-एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया।

रविवार को दूसरे दिन भी गोरखपुर-बस्ती मंडल में तीन सॉल्वर और दो अभ्यर्थी पकड़े गए। संतकबीरनगर में दूसरे की जगह परीक्षा देते दो सॉल्वर पकड़े गए। इनमें से एक बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है, जबकि दूसरी संतकबीरनगर की रहने वाली लड़की है। वह अपनी बहन की जगह परीक्षा देने आई थी, वहीं सिद्धार्थनगर में प्रथम पाली में सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर में एक सॉल्वर पकड़ा गया। वह बिहार का रहने वाला था और देवरिया के एक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

महोबा के धर्मेंद्र के पास सनी लियोनी के नाम का एडमिट कार्ड था।

पुलिस भर्ती परीक्षा में अभिनेत्री सनी लियोनी की फोटो वाला एडमिट कार्ड कुलपहाड़ के धर्मेंद्र नाम के अभ्यर्थी का निकला। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने महोबा के कंप्यूटर कैफे से आवेदन किया था। एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की फोटो होने के कारण परीक्षा देने नहीं गए। एएसपी सत्यम ने कहा, जांच कराई जा रही है।

● परीक्षार्थी, सॉल्वर से लेकर सॉल्वर गैंग के सदस्य और पेपर लीक करने वाले तक।

● राज्य के 2385 केंद्रों पर दोनों दिन और चारों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad