Type Here to Get Search Results !

SMC: विद्यालय प्रबन्ध समिति से सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु जनपद स्तर पर आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षुओं की सूचना के सम्बन्ध में

Sir Ji Ki Pathshala 0

SMC: विद्यालय प्रबन्ध समिति से सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु जनपद स्तर पर आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षुओं की सूचना के सम्बन्ध में

शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रदेश के समस्त विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु राज्य स्तर पर तैयार मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा जनपद स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। तत्क्रम में प्रत्येक विकास खण्ड से 04 प्रशिक्षुओं को जनपद स्तर पर प्रशिक्षित किए जाने हेतु नामित किया जाना है।

अतः प्रत्येक विकास खण्ड स्तर से 04 प्रशिक्षुओं को नामित करते हुए सूचना गूगल फॉर्म के माध्यम से राज्य परियोजना कार्यालय को दिनांक : 10 फरवरी, 2024 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्रतिभागियों को नामित करते समय यह अवश्य ध्यान दें, कि अध्यापक को सामुदायिक सहभागिता एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति के कार्य के साथ ही अभिव्यक्ति की क्षमता तथा प्रशिक्षण का अनुभव भी हो ।

गूगल फॉर्म लिंक - आदेश के साथ संलग्न

गूगल फॉर्म को भरने हेतु निर्देश—

1. उक्त फॉर्म को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जाएगा। किसी भी दशा में डाउनलोड कर फॉर्म न भरे ।

2. गूगल फॉर्म को भरने हेतु बी०एस०ए० की ई-मेल आईडी का उपयोग किया जाए। व्यक्तिगत अथवा अन्य ई-मेल आई०डी० से फॉर्म का एक्सेस नहीं होगा ।

3. फॉर्म को भरने के उपरान्त सामुदायिक सहभागिता पटल, राज्य परियोजना कार्यालय को अवश्य सूचित करें।

भवदीया,
(कंचन वर्मा)
राज्य परियोजना 

आदेश देखें 👇


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad