Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: कार्यरत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UPTET 2026: एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड Breaking 🔴 ब्रेकिंग: UP TGT Result 2026: रिजल्ट घोषित, 9 जुलाई से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Breaking 🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखें Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 ✍️ SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 🌳 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से बचाने के लिए, बेवजह मेडिकल अवकाश का बहाना नहीं बना सकेंगे शिक्षक

Sir Ji Ki Pathshala

बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से बचाने के लिए, बेवजह मेडिकल अवकाश का बहाना नहीं बना सकेंगे शिक्षक



प्रतापगढ़, बीमारी का बहाना बनाकर बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी न करने वाले शिक्षकों व प्रधानाचार्यों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिकंजा कस दिया है। मेडिकल अवकाश लेने पर उन्हें मेडिकल रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी। उनकी बीमारी की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग से की जायेगी.


कुछ शिक्षक और प्रधानाचार्य यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने से कतराते हैं। इसके चलते डीआईओएस कार्यालय को परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक नियुक्त करने में दिक्कत आ रही है। कक्ष निरीक्षकों व केंद्र व्यवस्थापकों की संख्या कम होने पर परीक्षा सकुशल संपन्न नहीं हो सकेगी।


समस्याओं का संज्ञान लेते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से डीआईओएस कार्यालय को पत्र जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक जो प्राचार्य और शिक्षक परीक्षा शुरू होने से पहले मेडिकल अवकाश के लिए आवेदन करेंगे। उसकी बीमारी की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की जानी चाहिए।


चिकित्सा आवेदन पत्र प्रतिहस्ताक्षर के लिए भेजा जाना चाहिए। चिकित्सा अवकाश मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर ही स्वीकृत किया जाये। यदि आवश्यक न हो तो छुट्टियाँ रद्द कर देनी चाहिए।


डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा के समय शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को दिए जाने वाले मेडिकल अवकाश के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।


Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT