Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण : शिक्षकों को घर वापसी के लिए अभी करना होगा और इंतजार, अब गर्मी की छुट्टियों में होंगे शिक्षकों के तबादले, हड़ताल खत्म

Sir Ji Ki Pathshala

अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण : शिक्षकों को घर वापसी के लिए अभी करना होगा और इंतजार, अब गर्मी की छुट्टियों में होंगे शिक्षकों के तबादले, हड़ताल खत्म



बेसिक शिक्षा विभाग में एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर पाने के लिए शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों तक इंतजार करना होगा। इसको लेकर शिक्षक तीन दिनों तक हड़ताल पर रहे थे।


बेसिक स्कूलों में एक जिले से दूसरे जिले में पारस्परिक स्थानांतरण की आस लगाए शिक्षकों को अभी लंबा इंतजार करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि इनका तबादला गर्मी की छुट्टियों में ही किया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय पर अपना तीन दिवसीय धरना समाप्त कर दिया है. शनिवार को भी वह पूरी रात धरने पर बैठे रहे।


लंबी कवायद के बाद विभाग ने जिले के अंदर बेसिक स्कूल के शिक्षकों के पारस्परिक तबादले कर दिए। इससे लगभग 20 हजार शिक्षकों को अपने घर के नजदीक आने का मौका मिला। इसके साथ ही कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए एक जिले से दूसरे जिले में पारस्परिक स्थानांतरण की चल रही प्रक्रिया को रोक दिया गया, इससे 2000 से अधिक शिक्षक प्रभावित हुए हैं।


इसके विरोध में शिक्षक पिछले चार दिनों से लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बेसिक शिक्षा निदेशालय पर तीन दिन तक दिन-रात धरना दिया। इस बीच रविवार दोपहर पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप कर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल की बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल से बात कराई जो बेनतीजा रही।


सचिव ने कहा कि पारस्परिक स्थानांतरण केवल ग्रीष्मावकाश के दौरान ही एक जिले से दूसरे जिले में किये जायेंगे। इसके लिए जल्द ही निर्देश जारी किये जायेंगे। शिक्षकों ने आगामी प्रमोशन के चलते जोड़ा टूटने की बात कही लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद निराश शिक्षकों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।


अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों को राहत


उधर, जिले के अंदर चल रही पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने आदेश जारी कर अंग्रेजी माध्यम में अलग-अलग जोड़ी बनाने वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें कल ही रिलीव न करने का आदेश दिया गया था। उन्होंने सभी बीएसए से अंग्रेजी माध्यम से अलग-अलग जोड़ियां बनाने वाले शिक्षकों, बीएलओ, चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षकों, एआरपी और अवकाश पर या निलंबित शिक्षकों की जानकारी मांगी है।



Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT