Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए स्कूलों में बनेंगे हेल्थ क्लब, श्रीअन्न खाद्यान्न के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

Sir Ji Ki Pathshala

बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए स्कूलों में बनेंगे हेल्थ क्लब, श्रीअन्न खाद्यान्न के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

लखनऊ. स्कूल और कॉलेज के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए स्कूलों में हेल्थ क्लब स्थापित किए जाएंगे। शिक्षको की मदद से स्थापित होने वाले इन क्लबों में उन्हें खान-पान की आदतों के विकास, बच्चों के लिए स्वस्थ भोजन, भोजन के फायदे आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। इससे संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

छात्रों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

इसी क्रम में कक्षा तीन से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों को श्री अन्ना के फायदे के बारे में बताया जायेगा। छात्रों के बीच श्री अन्न पर आधारित पोस्टर, रंगोली, स्लोगन, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण निदेशक कंचन वर्मा ने सभी डीएम को पत्र भेजकर हेल्थ क्लब स्थापित करने और ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित करने को कहा है। मालूम हो कि युवाओं खासकर स्कूली बच्चों के टिफिन में आजकल अक्सर फास्ट फूड देखने को मिलता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर में बच्चों को स्वस्थ भोजन के प्रति जागरूक करने की पहल शुरू की गई है।


Tags

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT