Type Here to Get Search Results !
ADVERTISEMENT

जिले के सभी स्कूलों में 08 अगस्त को अवकाश घोषित, कांवड़ यात्रा के चलते BSA ने जारी किया आदेश

Sir Ji Ki Pathshala

बिजनौर। कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में उत्पन्न परिस्थितियों तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), बिजनौर ने 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय जिलाधिकारी, बिजनौर द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जनपद बिजनौर के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालय तथा उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालय 8 अगस्त 2026 को बंद रहेंगे।

मुख्य बातें

  • 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को बिजनौर के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित।
  • कांवड़ यात्रा एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय।
  • आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE एवं मदरसा बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों पर लागू।
  • प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
  • सभी विद्यालयों को आदेश का तत्काल पालन करने के निर्देश जारी किए गए।
बिजनौर BSA द्वारा 8 अगस्त 2026 को स्कूलों में अवकाश घोषित करने का आदेश

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT