यूपी बोर्ड से जुड़े 465 वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता रद्द, गाजीपुर और प्रयागराज में सबसे ज्यादा गाज

यूपी बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 465 वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी है। गाजीपुर में सबसे ज्यादा 47 और प्रयागराज के 25 स्कूल शामिल हैं।
यूपी बोर्ड से जुड़े 465 वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता रद्द, गाजीपुर और प्रयागराज में सबसे ज्यादा गाज
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने नियमों की अनदेखी करने वाले प्रदेश के 465 वित्तविहीन (Self-Financed) स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड ने इन सभी विद्यालयों की मान्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। ​इस वजह से रद्द हुई मान्यता ​यह कार्रवाई इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के विनियमों के तहत की गई है। इस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, यदि हाईस्कूल या इंटरमीडिएट स्तर का कोई भी विद्यालय लगातार दो वर्षों तक कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं कराता है, या स्कूल में लगातार दो साल तक कक्षाएं संचालित नहीं होती हैं, तो ऐसी स्थिति में विद्यालय की मान्यता स्वतः समाप्त मान ली जाती है। शैक्षिक सत्र 2024-25 और 2025-26 में इन 465 स्कूलों से न तो कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में बैठा और न ही यहाँ कक्षाएं चलीं, जिसके चलते इनकी मान्यता स्वतः ही रद्द हो गई है। ​रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के आदेश ​सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को कड़े आदेश दिए हैं…