Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

UP BOARD EXAM 2026: कक्ष निरीक्षकों को सख्त चेतावनी, ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर ​बिना नोटिस होगी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Sir Ji Ki Pathshala

बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज, चंदौली BSA की कड़ी चेतावनी

चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की वर्ष 2026 की परीक्षाओं को शुचितापूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जनपद चंदौली के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कुमार ने बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ "कठोर चेतावनी आदेश" जारी किया है।

​विभिन्न परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों द्वारा शिकायत की गई है कि ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षक केंद्र पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। नियमों के मुताबिक, प्रति 20 छात्रों पर एक कक्ष निरीक्षक और प्रति एक कक्ष में न्यूनतम दो निरीक्षकों की तैनाती अनिवार्य है। शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण एक कक्ष में केवल एक ही शिक्षक से काम चलाना पड़ रहा है, जिससे परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठ रहे हैं।

​शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) द्वारा साइबर सेल के माध्यम से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। शिक्षकों की इस अनुपस्थिति पर शिक्षा विभाग ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) की रिपोर्ट के बाद BSA ने इसे शिक्षकों की अपने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही माना है।

​BSA सचिन कुमार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि:

    • ​बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु नियुक्त समस्त कक्ष निरीक्षक प्रत्येक परीक्षा के दिन अनिवार्य रूप से केंद्र पर उपस्थित रहें।
    • ​यदि कोई शिक्षक अनुपस्थित पाया जाता है, तो बिना किसी स्पष्टीकरण या पूर्व नोटिस के 'उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999' के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    • ​किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

​इस आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, शिक्षा निदेशक और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को भेज दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि यह आदेश प्रत्येक शिक्षक तक पहुँच जाए और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

BSA Chandauli Strict Order for Board Exam 2026 Teachers Duty

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT