Type Here to Get Search Results !
UPDATES
🔴 ब्रेकिंग: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जनपदवार CutOff देखने के लिए यहां क्लिक करे Breaking 🔴 ब्रेकिंग: भीषण गर्मी के चलते UP के इन जिलों के स्कूलों का समय बदला, देखें नई लिस्ट Breaking 🔴 iGOT पोर्टल: सभी उपलब्ध कोर्स लिंक New 🔴 UPTET 2026: एग्जाम सिटी स्लिप यहाँ से डाउनलोड करें New 🔴 प्रेरणा पोर्टल: छात्र व अभिभावक आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया 🔴 शिक्षक कैशलेस योजना: आवेदन, स्टेटस और EKYC अपडेट New 🔴 UP कैशलेस हॉस्पिटल लिस्ट 2026: अपने जिले का अस्पताल देखें New 🔴 UP B.Ed काउंसलिंग: 1 जुलाई से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल Hot 🔴 SMC बैठक रजिस्टर जुलाई 2026: एजेंडा और कार्यवाही देखें New 🔴 ईको क्लब जुलाई 2026: मुख्य गतिविधियाँ एवं कार्य-योजना New
ADVERTISEMENT

69,000 शिक्षक भर्ती की आरक्षण के अनुसार मूल चयन सूची रखे सरकार

Sir Ji Ki Pathshala

69,000 शिक्षक भर्ती की आरक्षण के अनुसार मूल चयन सूची रखे सरकार

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने रविवार को लखनऊ में बैठक कर 18 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई की रणनीति बनाई। सरकार से मांग की कि वह इस भर्ती की मूल चयन सूची आरक्षण के अनुसार बनाकर पेश करे ताकि अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।



पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप एवं प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने कहा कि आरक्षण का यह मामला 2020 से कोर्ट में चल रहा है। पिछले 15 महीने में सुप्रीम कोर्ट में लंबित है 24 से अधिक बार तारीख पर तारीख लग चुकी है लेकिन प्रदेश सरकार किसी भी तारीख पर सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई।

बैठक में अभ्यर्थियों ने कहा कि कई साल से न्याय न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से खराब हो गई है। बैठक में राजेश चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह जेलर, राम विलास यादव, नितिन कुमार, बीपी डिसूजा, प्रदीप कुमार कमल, अमरदीप प्रजापति, लईक अंजू, दीपशिखा, शिव शंकर आदि उपस्थित थे।

Top Post Ad

ADVERTISEMENT

Bottom Post Ad

ADVERTISEMENT